-
Sonia Gandhi: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भारतीय राजनीति का बड़ा नाम हैं। पिछले करीब 30 सालों से वह सक्रिय राजनीति में हैं। अपने राजनीतिक जीवन में सोनिया हमेशा एक गंभीर नेता की तरह नजर आईं। हालांकि एक बार देश ने सोनिया गांधी का वो रंग देखा जिससे ज्यादातर लोग वाकिफ न थे।
-
पूरा मामला साल 2011 का है। 2 अप्रैल 2011 को सोनिया गांधी गले में तिरंगा लपेटे रात करीब 11 बजे के बाद दिल्ली की सड़कों पर निकल गई थीं।
-
दरअसल ये वो रात थी जब भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में विश्व कप अपने नाम किया था। पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। सोनिया गांधी भी खुद को नहीं रोक पाई थीं।
-
सोनिया गांधी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ गाड़ी से देश की जीत का जश्न मनाने निकल पड़ी थीं। इस दौरान सोनिया अपनी कार से बाहर निकलकर अपनी खुशी का इजहार भी करती रहीं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/sonia-gandhi-revealed-to-rajdeep-sardesai-aaj-tak-journalist-about-her-mil-indira-gandhi-relationship-when-rajiv-gandhi-mother-told-congress-mp-rahul-gandhi-mother-that-she-also-felt-in-love/1734895/">जब सोनिया गांधी से सास इंदिरा ने कहा था- घबराओ मत, मैं भी जवान थी और मैंने भी प्यार किया है</a> )
-
सोनिया गांधी को अपने बीच देख भीड़ में और ज्यादा उत्साह भर गया। सोनिया गांधी और भीड़ लगातार वंदे मातरम के नारे लगाते रहे।
-
बता दें कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्रिकेट पसंद करते हैं। वह मैच देखने और अपनी टीम का हौसला बढ़ाने स्टेडियम में भी पहुंच चुके हैं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/jaya-bachcahn-daughter-in-law-aishwarya-rai-favourite-sachin-tendulkar-to-shikhar-dhawan-these-7-cricketers-did-marriage-with-elder-girls/1721781/">बैठक में सोनिया गांधी की तो बेडरूम में डिंपल कपाड़िया की फोटो, अंदर से ऐसा था राजेश खन्ना का बंगला</a> )
-
Photos: PTI and Social Media
